Homeझारखंडझारखंड : 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति का किया विरोध, 6...

झारखंड : 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति का किया विरोध, 6 के खिलाफ नोटिस जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में 1932 के खतियान (Khatian 1932) के आधार पर स्थानीय नीति लागू (Local Policy) करने के अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है।

हालांकि इस विरोध पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। ऐसा ही एक मामला धुर्वा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर सदर SDO दीपक दुबे ने क्षेत्र के छह लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

जिन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्रदीप तिवारी, कैलाश यादव, रंजन कुमार, नवनीत कुमार, बिट्टू मिश्रा व रामकुमार यादव शामिल है।

नोटिस में SDO ने सभी से 19 सितंबर को एसडीओ कोर्ट (SDO Court) में खुद या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर यह बताने को कहा है कि क्यों न शांति कायम रखने के लिए 50 हजार का बांड पेपर (Bond Paper) भरने का निर्देश दिया जाए।

पंचमुखी मंदिर में स्थानीय लोगों ने की थी बैठक

जानकारी के अनुसार, रविवार को स्थानीय लोगों (Local People) की बैठक धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर (Panchmukhi Temple) में हुई।

इस मौके पर राज्य सरकार की 1932 की खतियान नीति (Khatian Policy of 1932) के विरोध को लेकर झारखंड नव निर्माण मंच का गठन किया गया।

इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन (District Administration) सतर्क हो गया। मामले में धुर्वा के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा के ये लोग लगातार उत्तेजक भाषण दे रहे थे।

इससे विधि व्यवस्था (Law and Order ) की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। इसे देखते हुए धारा 107 (Section 107 ) के तहत कार्रवाई (Action) की अनुशंसा SDO से की गयी।

राज्य गठन के दिन को ही कट ऑफ के रूप में मानने की मांग

इधर सदर एसडीओ (Sadar SDO) की नोटिस पर कैलाश यादव ने कहा कि नोटिस (Notice) सरकार के इशारे पर दी गयी है। हमें 1932 के आधार पर स्थानीय नीति (Local Policy) मान्य नहीं है।

हमारी मांग है कि राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, उसी दिन को कट ऑफ (Cut Off) के रूप में रखा जाए।

सदर एसडीओ (Sadar SDO) दीपक दुबे ने बताया कि थाना से प्राप्त निरोधात्मक प्रतिवेदन (Preventive Report) के आधार पर इन लोगों को नोटिस भेजी गयी है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था (Maintain Peace) कायम रखी जा सके।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...