झारखंड आंदोलनकारी महावीर लोहरा की सड़क दुर्घटना में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला (Gumla) के भरनो, अस्पताल चौक में दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। बाइक दुर्घटना (Bike Accident) में झारखंड आंदोलनकारी महावीर लोहरा (Agitator Mahavir Lohra) भी शामिल थे।

झारखंड आंदोलनकारी की हुई मौत

दुर्घटना में बाइक पर झारखंड आंदोलनकारी 46 वर्षीय महावीर लोहरा थे। दुर्घटना (Accident) के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया था।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सुकुरहूटू, लालटोली में किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालो में कौन शामिल ?

शोक व्यक्त करने वालो में आंदोलनकारी सुनील भगत, जोशेफ आभाष मिंज, मनोज वर्मा, सीता देवी, निमि बड़ा, मुरल राम, बिरसा उरांव, राजेन्द्र तिर्की, सुजीत रवि सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Share This Article