Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : गिरिडीह के नक्सल प्रभावित इलाकों में 19 को...

पंचायत चुनाव 2022 : गिरिडीह के नक्सल प्रभावित इलाकों में 19 को होगा मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के दूसरे चरण में गुरुवार को जिले के चार प्रखण्डों में मतदान होगा।

इनमें तीन प्रखण्ड गॉवा, तिसरी और देवरी नक्सल प्रभावित हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली है।

गुरुवार को होने वाले गांवा प्रखण्ड के 17 पंचायतों के 232 मतदान केन्द्र, तिसरी प्रखण्ड के 15 पंचायतों के 189 मतदान केन्द्र के अलावा देवरी प्रखण्ड के 27 पंचायतों के 365 तथा बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों के 306 मतदान केन्द्र पर मतदान होगा।

सभी प्रखंडों में 84 मुखिया पद, 109 पंचायत समिति पद, 11 जिला परिषद पद एवं 1092 वार्ड पार्षद का पद के लिए वोट डाले जायेंगे।

सभी प्रखंडों में पंचायत चुनाव के सफल संचालन को लेकर जोनल दंडाधिकारियों एवं जोनल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदाता का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें

साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों के मद्देनजर भारी संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 4368 एवं अतिरिक्त 10 प्रतिशत कुल 4805 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया गया कि गांवा प्रखंड के 80,146 मतदाता, तिसरी प्रखंड के 67,320 मतदाता, देवरी प्रखंड के 1,27,197 मतदाता एवं बेंगाबाद प्रखंड के 105445 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जागरुकता मतदाता का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...