Latest Newsझारखंडरांची के डिबडीह में झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह...

रांची के डिबडीह में झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह 24 को

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड पार्टी (Jharkhand Party) का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह 24 सितम्बर को रांची के डिबडीह में आयोजित होगा।

इसमें राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार और AJSU की महिला अध्यक्ष वायलट कच्छप समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक कुमार भगत ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

अशोक कुमार भगत ने कहा…

भगत ने कहा कि स्थानीय झारखंड पार्टी (SJP) झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) की सबसे पुरानी और राज्य की सबसे बुनियादी संगठन है।

अलग राज्य बनने के 22 वर्ष बाद भी झारखंड की अपनी स्थानीय नीति (Local Policy) नहीं है। इस कारण झारखंड राज्य का सही एवं सम्पूर्ण विकास नहीं हुआ।

विगत दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) द्वारा लाए गए स्थानीय नीति बिल (Local Policy Bill) का झारखंड पार्टी समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार से मांग करती है जितना जल्दी संभव हो इसको कानूनी जामा पहनाया जाय। झारखंड पार्टी (Jharkhand Party) का स्पष्ट मानना है कि खतियान आधारित स्थानीय नीति (Khatian Based Local Policy) होना चाहिए।

सभी झारखंडी संगठनों को खतियान आधारित स्थानीय नीति का बड़ा दिल दिखाकर समर्थन करना चाहिए। कानून बनाकर झारखंडी जन भावना को सम्मान मिले।

इस अवसर पर महासचिव उमेश पांडेय एवं केंद्रीय प्रवक्ता आनंद पॉल तिर्की भी उपस्थित थे

भगत ने कहा कि ग्राम सभा (Gram Sabha) और पंचायत व्यवस्था (Panchayat system) को पूरा अधिकार देने का झारखंड पार्टी (Jharkhand Party) मांग करती है।

CNT और SPT Act के सही ढंग से क्रियान्वित करने की जरूरत है। झारखंड पार्टी जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा एवं संरक्षण (Security and Protection) का संकल्प लेती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के सम्पूर्ण विकास के लिए उद्योग नीति (Industry Policy) और विस्थापन नीति (Displacement Policy) बनवाने का काम झारखंड पार्टी करेंगी। इस अवसर पर महासचिव उमेश पांडेय एवं केंद्रीय प्रवक्ता आनंद पॉल तिर्की भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...