पंचायत चुनाव 2022 : रांची के नगड़ी में सबसे अधिक 41.20 प्रतिशत मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को रांची जिले में शांतिपूर्वक चल रहा है।

रांची में दूसरे चरण में पांच प्रखंडों बेड़ो, लापुंग, ईटकी, नगड़ी और कांके में मतदान हो रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार अब तक सबसे अधिक नगड़ी में 41.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेड़ो में सबसे कम 38.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसी प्रकार कांके में 39.00 प्रतिशत, इटकी में 39.00 प्रतिशत, लापुंग में 40.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Share This Article