पंचायत चुनाव 2022 : रांची में सबसे अधिक अनगड़ा में 22.94 प्रतिशत हुआ मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक सबसे अधिक अनगड़ा में 22.94 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे कम 19.15 प्रतिशत नामकुम में वोट पड़े।

इसके अलावा ओरमांझी 21.74 और सिल्ली में 21.78 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के चार प्रखंडों में वोटिंग हो रही है। इनमें ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम और सिल्ली प्रखंड शामिल है। वोटिंग के लिए कुल 3631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Share This Article