जनता को दिग्भ्रमित कर रही राज्य सरकार: दीपक प्रकाश

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को कहा कि झारखंड की सत्ताधारी पार्टियां भ्रष्टाचार (Corruption) में आकंठ डूबी हुई है। रोज नए मामले उजागर हो रहे हैं।

ED की जांच लगातार चल रही है। पदाधिकारियों से लेकर सत्ताधारी नेताओं के ठिकानों से करोड़ों बरामद हुए हैं।

झारखंड की गरीब जनता के हैं बरामद पैसे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो (JMM) मिलकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। प्रकाश ने कहा कि Congress-JMM जनता का ध्यान भटकाना बंद करे।

कांग्रेस विधायकों के पास बरामद पैसे झारखंड की गरीब जनता के पैसे हैं। भ्रष्टाचार और लूट के पैसे हैं। उन्हें बताना चाहिये कि झारखंड के पैसे को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कहां निवेश किया जा रहा था।

Share This Article