JMM उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का करेगा समर्थन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने उप राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव (Election) में विपक्षी दलों की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का फैसला किया है।

पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज पार्टी के इस फैसले का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।

विपरीत NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया

उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पार्टी के सभी सांसदों को आगामी छह अगस्त को होनेवाले मतदान में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में वोट डालने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त विपक्ष के स्टैंड के विपरीत NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।

Share This Article