Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में वीमेंस कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेज को जल्द शुरू कराने के...

जमशेदपुर में वीमेंस कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेज को जल्द शुरू कराने के लिए राज्यपाल से रघुवर दास ने की मुलाक़ात

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) ने बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की।

उन्होंने जमशेदपुर में वीमेंस कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेज (Women’s College and Professional College) को जल्द शुरू करवाने का आग्रह करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने तीन फरवरी, 2019 को जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज को रूसा के अन्तर्गत जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय में प्रोन्नत कर ऑनलाईन उद्घाटन किया गया था।

वर्ष 2022-23 का नया सत्र जुलाई से प्रारम्भ होगा

जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय का भवन जो सिदगोड़ा स्थित कैम्पस में है, भी बनकर तैयार हो गया। 29 दिसम्बर, 2021 को भवन का उद्घाटन (Inauguration) भी कर दिया गया। इसके बाद भी जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित होकर कार्य नहीं हो पा रहा है।

कहा है कि वर्ष 2021-22 के सारे नामांकन चांसलर पोर्टल, रांची में जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय के रूप में छात्राओं का नामांकन किया गया लेकिन छात्राऐं जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज की छात्रा के रूप में परीक्षा दे रही हैं। वर्ष 2022-23 का नया सत्र जुलाई से प्रारम्भ होगा।

ऐसी स्थिति में छात्राओं के हित तथा एकेडेमिक कैरियर पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने शीघ्र जमशेदपुर वीमेन्स में कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, वित्त परामर्शी तथा सभी विभागों के लिए पर्याप्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों (Teachers And Non-Teaching Staff) की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...