पूजा सिंघल केस में साहिबगंज DMO से ED की पूछताछ जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: निलंबित IAS पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोमवार को साहिबगंज DMO विभूति कुमार से पूछताछ कर रही है।

कुमार से एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस (ED Office) में पूछताछ हो रही है।

16 मई को ED ने समन जारी कर विभूति कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था। वह बेटी की शादी का हवाला देकर जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं हुए थे।

पूजा सिंघल ईडी के रिमांड पर हैं

ईडी ने पिछले दिनों दुमका के DMO कृष्णचंद्र किस्कू और पाकुड़ के DMO प्रदीप कुमार साह से पूछताछ की थी। दोनों ने बताया था कि संताल में अवैध खनन के कारोबार पर पंकज मिश्रा का पूर्ण नियंत्रण है।

पंकज ने अपने और रिश्तेदारों के नाम पर साहिबगंज में खनन पट्टा लिया है। जांच में यह बात सामने आई थी कि साहिबगंज DMO विभूति कुमार भारी रकम पूजा सिंघल तक पहुंचाते थे।

उल्लेखनीय है कि ईडी निलंबित IAS पूजा सिंघल से सघन पूछताछ कर रही है। सिंघल ED के रिमांड पर हैं।

Share This Article