Latest Newsक्राइमरामगढ़ में मूक बधिर नाबालिग लड़की से दो बच्चों के पिता ने...

रामगढ़ में मूक बधिर नाबालिग लड़की से दो बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़ : जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा पड़ोस में रहनेवाली एक मूक बधिर (Deaf-Mute) 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़िता की मां ने भदानीनगर थाना में दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

घटना के वक्त घर में अकेली थी लड़की

घटना के संबंध में पीड़िता (Victim) की मां ने बताया कि सोमवार को घटना के वक्त उनकी बच्ची घर पर अकेली थी। वह किसी काम से बाहर गई थी और बच्ची के पिता खेत में काम करने गए थे।

जब वह वापस घर आई तो उनकी बच्ची रो रही थी। वह बोल नहीं सकती है, इसलिए उसने सारी बातें इशारे से बताई। उसने बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ गलत काम किया है।

समाज के लाज-शर्म से वह किसी से कुछ बोल नहीं पा रही थी, लेकिन बच्ची को रोता देख रहा नहीं गया।

मामले के संबंध में भदानीनगर ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि आवेदन देने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं पीड़िता को मेडिकल (Medical) के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई: 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले प्रदीप यादव, बेटे के विवाह का दिया निमंत्रण

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पार्टी के...

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

खबरें और भी हैं...

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई: 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले प्रदीप यादव, बेटे के विवाह का दिया निमंत्रण

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पार्टी के...