Latest Newsझारखंडरामगढ़ NH-33 पर चुटूपालु घाटी में LPG गैस टैंकर पलटा, गाड़ियों की...

रामगढ़ NH-33 पर चुटूपालु घाटी में LPG गैस टैंकर पलटा, गाड़ियों की लगी लंबी कतार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटूपालु घाटी में बुधवार को एलपीजी गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे के बाद रांची पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि इस हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया है।

हाईवे पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार

एलपीजी गैस का रिसाव होने की वजह से पुलिस ने गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी है। अचानक लगी रोक की वजह से घाटी के दोनों तरफ हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग चुकी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर को सड़क से हटाया।

मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्ध है यह घाटी

चुटूपालु घाटी झारखंड में मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी है। इस घाटी में अक्सर हादसे होते रहते हैं जिसमें लोगों की जान जाती है।

रांची से रामगढ़ की ओर आने वाली गाड़ियां का अनियंत्रित हो जाना और ब्रेक फेल होना घाटी में आम बात है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...