रामगढ़ : 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: इस वर्ष भाजपा अपना स्थापना दिवस बेहद अनूठे तरीके से बनाने वाली है। जनता की सेवा के लिए भाजपाई 6 से 14 अप्रैल तक सेवा पखवाड़ा मनाएंगे।

इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को वे रामगढ़ चुटूपालु घाटी स्थित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के सभागार में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक में शामिल होने आए थे।

बैठक में हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले के मंडल अध्यक्ष और प्रभारियों ने शिरकत की थी। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

भारी संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है

संगठनात्मक बैठक की शुरुआत प्रदेश संगठन महामंत्री धरमपाल सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से हर बूथ और शक्तिकेंद्रों पर इस कार्यक्रम के निमित्त बैठक कर हर कार्यकर्ता तक ये जानकारी देने को कहा।

सप्ताह भर चलने वाले “सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत छह अप्रैल यानी भाजपा का स्थापना दिवस के दिन से शुरू होगी जो बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा।

इस दौरान सभी जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के तालाब की सफाई, स्वास्थ्य शिविर और पोषण अभियान के तहत क्षेत्र की जनता का सेवा करेंगे। मेघावी छात्रों का सम्मान करने सहित उन्हें पार्टी की विचारधारा से भी अवगत करवाएंगे।

भाजपा की ओर से चलाए जा रहे “माइक्रो डोनेशन” में तेजी लाने का निर्देश देने के साथ उन्होंने बताया कि इसका मकसद रुपए लेना नही, बल्कि भारी संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है।

इसलिए 5, 10 और 50 रुपए नमो एप के माध्यम से पार्टी फंड में डोनेट करवाएं।

बैठक में झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, कोडरमा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, महामंत्री खिरोधर साहू, रंजन फौजी, वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, मंत्री स्नेहलता चौधरी, मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, संतोष शर्मा, नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो, मनोज गिरी, टोकेश सिंह सहित तीनों जिले के दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे।

Share This Article