अर्जुन मुंडा ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रॉकलॉ (पोलैंड) में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय दल को मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने सम्मानित किया।

मुंडा ने अपने दिल्ली आवास में तीरंदाजों और संघ के पदाधिकारियों की हौसला अफजाई की।

उल्लेखनीय है कि भारत ने शानदार प्रदर्शन कर आठ स्वर्ण सहित 15 पदक जीते।

मुंडा ने इस अवसर पर युवा तीरंदाजों को भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Share This Article