रांची में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, ED कार्यालय का किया घेराव

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में पूछताछ के खिलाफ Congress कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रांची स्थित ED कार्यालय का घेराव किया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ED द्वारा पूछताछ के बहाने परेशान करने और झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

रांची में पुराने विधानसभा मैदान से हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर (ED) तक सत्याग्रह मार्च (Satyagraha March) निकाला गया।

भाजपा कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही

कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने विधानसभा मैदान से शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह मार्च करते हुए चौक पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) का दुरुपयोग कर BJP सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है।

Congress को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी वजह से बेवजह के केस में पहले ED ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को कई बार पूछताछ के नाम पर परेशान किया।

अब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को परेशान करने की नीयत से पूछताछ के लिए ED ऑफिस में बुलाया है।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक अनूप सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत,पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी शामिल थे।

Share This Article