JMM नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के C-Block के पास बाइक सवार अपराधियों ने झामुमो (JMM) नेता अजय साह उर्फ Tinku की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि Sonari थाना क्षेत्र के खुटाडीह मस्जिद के पीछे रहने वाला टिंकू सुबह अपनी कार से दूध लाने के लिए गया था।

वह दूध लेकर लौट रहा था कि उसी समय सोनारी सी रोड में बाइक सवार चार अपराधियों (Criminals) ने उसकी कार को रोक लिया और उस पर गोलियां चला दी।

जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

घटना में उसके सिर में तीन गोली और कमर में दो गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए।

घटना का आरोप Manish Prasad पर लग रहा है। मनीष से टिंकू का पहले से ही विवाद चल रहा था। मनीष ने पूर्व में उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी।

इसकी जानकारी सोनारी Police को भी थी और सोनारी POLICE ने टिंकू को पहले ही आगाह किया था। SSP प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article