चोरी की बाइक लातेहार और लोहरदगा बेचा करते थे, तीन गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चान्हो थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह (Bike thief gang) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पांच Bike बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार निवासी सुरज मुंडा, चान्हो निवासी सोमन मुंडा और रामदेव मुंडा शामिल है। इनके पास से पांच अलग-अलग कंपनी के बाइक बरामद किये गये है।

ग्रामीण SP Naushad Alam ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि हाल के दिनों में लगातार यह सूचना मिल रही थी कि चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ के आसपास बाइक चोरी की जा रही है।

चेकिंग के दौरान सुरज मुंडा को किया गया गिरफ्तार

इसी बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति नकटा पहाड़ (Nakata mountain) की ओर से चोरी की बाइक लेकर मदरसा की ओर आ रहा है।

सूचना के बाद खलारी DSP Animesh Naithani के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद मदरसा चौक के पास चेकिंग शुरु किया गया।

चेकिंग के दौरान सुरज मुंडा को गिरफ्तार किया गया। सुरज के निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

SP ने बताया कि पूछताछ में तीनों गिरफ्तार अपराधियों (Arrested criminals) ने बताया कि चोरी की बाइक को लातेहार और लोहरदगा जिला में बेच देते थे।

Share This Article