Latest Newsझारखंडरांची DDC ने की कई योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

रांची DDC ने की कई योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के उप विकास आयुक्त (DDC) विशाल सागर ने बुधवार को अमृत सरोवर, मनरेगा एवं जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

इस दौरान DDC ने पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में DDC ने बताया कि वर्तमान में अमृत सरोवर सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें न्यूनतम एक एकड़ के भूखंड पर तालाबों का नवनिर्माण /जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण (water conservation) के साथ-साथ उसके रख-रखाव एवं जीवीकोपार्जन के लिए ग्रामीणों की सहभगिता सुनिश्चित करना है।

13-15 अगस्त तक आयोजित करने का निर्देश दिया: हर घर तिरंगा

DDC ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्माण/जीर्णोद्धार कराये गये तालाबों के भूखंड पर स्वतंत्रता सेनानी/शहीदों के परिजन / पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति/पंचायत के वरीय सदस्य को प्रखण्ड/पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित करने का निर्देश दिया ।

साथ ही स्वतंत्रता के 75वें वर्षगाठ (75th Anniversary) पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 13-15 अगस्त तक आयोजित करने का निर्देश दिया ।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) की ओर से मनरेगा के तहत सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही 15वें वित्त अन्तर्गत उपलब्ध राशि से नियमानुसार योजनाओं का चयन करते हुए उनका क्रियान्वयन ससमय पर कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में ठोस एवं तरल कचरे का निष्पादन के लिए सभी BDO को प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा से सोकपिट का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...