शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एयर एंबुलेंस से भेजे गए चेन्नई

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) को सोमवार को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से चेन्नई ले जाया गया है।

मौके पर रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधानसभा में आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

डॉक्टरों के निर्देश पर महतो को रात में चेन्नई शिफ्ट किया गया

यहां मुख्यमंत्री ने पहुंचकर शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली थी। फिलहाल उनकी हालात स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सदन की कार्यवाही में शामिल होने आए थे।

Image

मानसून सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। घबराहट और बेचैनी के बाद उनको नजदीक के अस्पताल एचइसी-पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाद में एमजीएम चेन्नई के डॉक्टरों के निर्देश पर महतो को रात में चेन्नई शिफ्ट किया गया।

Share This Article