रांची शहर के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर और फोरलेन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के निवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पथ निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।

पथ निर्माण विभाग ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष रांची शहर के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर फ्लाईओवर और फोरलेन बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन दिया।

पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से रांची शहर के प्रस्तावित सिरमटोली चौक से वाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक फ्लाईओवर का निर्माण एवं नेवरी-कोकर चौक-नामकुम रोड को फोरलेनिंग किये जाने संबंधित कार्य योजना की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रजेंटेशन से अवगत होते हुए उक्त दोनों रोड के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग मुरारी भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article