हेमंत सोरेन ने कुल 413 आंदोलनकारी को चिह्नित करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

चिन्हित सभी आंदोलनकारियों को अनुमान्यता के आधार पर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कुल 413 आंदोलनकारी (Agitator) को चिन्हित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

चिन्हित सभी आंदोलनकारियों को अनुमान्यता के आधार पर झारखंड आंदोलनकारी (Jharkhand Agitators) के रूप में अधिसूचित किया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंदोलकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department) द्वारा जारी है। आने वाले दिनों में अन्य पात्र आंदोलकारियों को चिन्हित किया जाएगा।

कहां के कितने आंदोलनकारी

चिन्हित आंदोलनकारियों में बोकारो के 20, देवघर के 132, धनबाद के 12, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 19, गुमला के 33, हजारीबाग के 23, कोडरमा के 13, लातेहार के 02, लोहरदगा के 29, रामगढ़ के 08, रांची के 47, साहेबगंज के 10 और सरायकेला के 22 आंदोलनकारी हैं।

आंदोलनकारियों के प्रति संजीदा रहे हैं मुख्यमंत्री

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देने के प्रति संजीदा रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए आयोग के पुनर्गठन, आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधाएं देने को लेकर निर्णय लिया है।

झारखंड-वनांचल अलग राज्य के गठन के लिए चिन्हित पांच आंदोलनकारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने झारखंड-वनांचल एवं जेपी आंदोलनकारी चिह्नितकरण आयोग (Jharkhand-Vanachal and JP Agitator Marking Commission) से प्राप्त 13वीं संपुष्ट सूची को भी पूर्व में स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है आंदोलन के अंतिम पंक्ति में शामिल रहे पात्र आंदोलनकारी को लाभ दिया जाए।

Share This Article