JPSC Exam update : दो पाली में होगी JPSC सिविल सेवा परीक्षा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 19 सितंबर से दो पाली में ली जायेगी।

परीक्षा से संबंधित शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा विभिन्न जिला मुख्यालय में बनाये गये केन्द्रों में ली जायेगी।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जायेगी। इस पाली में पहले पेपर यानी सामान्य अध्ययन पेपर वन की परीक्षा होगी।

दूसरे पेपर की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ली जायेगी। इसमें सामान्य अध्ययन पेपर दो की परीक्षा ली जायेगी।

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन, एडमिट कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचना आयोग की वेबसाइट पर चार सितंबर को को 12 बजे जारी की जायेगी।

Share This Article