रांची के एक सरकारी स्कूल में भी शुक्रवार को दी जा रही है छुट्टी, शिक्षा अधीक्षक ने भेजा नोटिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में रविवार की बजाए शुक्रवार की छुट्टी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

राजधानी रांची के एक स्कूल में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस विद्यालय को नोटिस भेजा है।

कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत (Chandve Panchayat) में स्थित मध्य विद्यालय, चंदवे हिंदी विद्यालय है। विगत कई वर्षों से इस विद्यालय में भी उर्दू विद्यालय की तर्ज पर शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है और रविवार को स्कूल खोला जा रहा है।

रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस संबंध में राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवे के प्रधानाध्यापक और संबंधित पदाधिकारियों के लिए शोकॉज (कारण बताओ नोटिस) लेटर जारी किया गया है।

रविवार की छुट्टी के आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि चंदवे में विगत कई वर्षों से शुक्रवार का अवकाश दिया जाता है, जबकि राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवे उर्दू विद्यालय के रूप में घोषित नहीं है।

इसे देखते हुए इस विद्यालय में शुक्रवार को अवकाश नहीं रहेगा। इस विद्यालय में शुक्रवार के स्थान पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश का नियम लागू रहेगा।

इसका अनुपालन करने के लिए प्रधानाध्यापक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसका पालन नहीं करने पर उन पर कड़ी कार्रवाई (Strong Action) की जाएगी।

राज्य के कई स्कूलों में चल रहा है शुक्रवार के अवकाश का मनमाना नियम

उल्लेखनीय है कि राज्य की राजधानी रांची, जामताड़ा, कोडरमा, साहिबगंज, गिरिडीह और दुमका सहित कई जिलों में रविवार को जगह शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं।

यहां साप्ताहिक छुट्टी (weekly off) रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया गया है। कई स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द भी जोड़ दिया गया है।

Share This Article