अमिताभ चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व आईपीएस (IPS) अफसर और जेपीएससी (JPSC) अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (Amitabh Choudhary) का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सेंटेविटा अस्पताल (Sentavita Hospital) में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने शोक जताया है।

अमिताभ ने राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

CM ने Tweet कर लिखा कि JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर मिली। पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ने राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article