राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की जीत लोकतंत्र की जीत है: बाबूलाल मरांडी

News Alert
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  भारत गणराज्य के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के निर्वाचित होने पर बारिश के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को उत्सव (Celebration) मनाया गया।

कार्यकर्ता ढोल बाजों के बीच पटाखे फोड़ एवं मिठाइयां बांटकर सड़कों पर खूब थिरके। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल भी लगाए।

उत्सव कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि आज भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का भारी बहुमत के साथ निर्वाचित होना लोकतंत्र की जीत है।

उन्होंने कहा कि एक आदिवासी समुदाय की महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना जाने से देश का आदिवासी समुदाय गौरवान्वित हुआ है। आज भारत के इतिहास का यह स्वर्णिम दिन है।

भाजपा-एनडीए की नीति और नियत में अंत्योदय : धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एनडीए के नीति और नियत में अंत्योदय है।

सिंह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना लोकतंत्र का अमृत है जो भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अमरत्व प्रदान करेगा।

रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा आज फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) का अंत्योदय साकार हुआ है। आज भारत ही नही विश्व के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है जो दुनिया को नई दिशा देगा। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

कार्यक्रम में सैकड़ो लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा, कार्यालय सह मंत्री सूरज चौरसिया, आरती सिंह, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, रंजीत चंद्रवंशी, राफिया नाज़, उषा पांडे, रागिनी सिंह, मंजू लता, सांवरमल अग्रवाल, अजय राय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Share This Article