Latest Newsझारखंडराज्यपाल पहुंचे रिम्स, पद्मश्री सिमोन उरांव से मिलकर सेहत की ली जानकारी

राज्यपाल पहुंचे रिम्स, पद्मश्री सिमोन उरांव से मिलकर सेहत की ली जानकारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्यपाल Ramesh Bais शनिवार को RIMS पहुंचे। वे RIMS में बेड़ो निवासी पद्मश्री जलपुरुष Simon Oraon से मिलने पहुंचे थे।

सिमोन उरांव को लकवा की शिकायत के बाद शुक्रवार को RIMS में भर्ती किया गया है। राज्यपाल ने सिमोन का हाथ थाम कर उन्हें अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाया। राज्यपाल ने कहा कि आप जल्द स्वस्थ होंगे। साथ ही उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।

पद्मश्री सिमोन उरांव को हुई Brain Stroke की समस्या

अस्पताल के साइकोलॉजी विभाग के दूसरे तल्ले पर स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड में उनका इलाज Dr. Govind Madhav की देखरेख में चल रहा है।

पद्मश्री सिमोन उरांव का इलाज कर रहे न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ गोविंद माधव ने कहा कि चक्कर आने के बाद उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी। वह बोल भी नहीं पा रहे थे।

उनका दाहिना हाथ और दाहिना पैर कमजोर हो कर काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या BP बढ़ने के कारण हुई। ब्रेन में Blood Clot कर गया था।

इस कारण Brain Stroke की समस्या हुई। उन्होंने कहा कि City ​​Scan कराने के बाद इलाज शुरू किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में सेहत में और सुधार होगा। इसके बाद उन्हें निरंतर दवाइयां लेनी पड़ेगी।

इस दौरान RIMS के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन डॉ विवेक कश्यप, विभाग के चिकित्सक मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...