रांची में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पांच गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लापुंग थाना पुलिस ने नाबालिग (Minor) से दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या करने के मामले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में लापुंग निवासी रौशन होरो, सुखराम होरो, राहुल होरो और पवन होरो शामिल है।

जबकि मामले में एक नाबालिग (Minor) को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर और नाबालिग का मोबाइल फोन (Mobile Phone) बरामद किया गया है।

पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया अपराध

Rural SP Naushad Alam ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 23 जुलाई को लापुंग थाने में नाबालिग (Minor) से दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या (Murder) करने का मामला दर्ज कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP बेडो रजम माणिक बाखला के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम (Raid Team) का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले Minor को पकडा।

पूछताछ में उसने अपना अपराध (Crime) स्वीकार किया। उसके निशानदेही पर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सुखराम होरो का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह Arms and CLA Act में जेल जा चुका है।

Share This Article