देवघर में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को मिलेगा पांच दिन का अनुमति अवकाश

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के देवघर जिले (Deoghar District) में विश्व प्रसिद्ध सावन मेला में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को पांच दिनों का अनुमति अवकाश का लाभ मिलेगा।

14 जुलाई से 12 अगस्त तक चले इस मेले में State के 21 जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और पुलिस (Police Training Center-Police) के अन्य पदाधिकारी और जवान तैनात थे।

देवघर SP ने संथाल परगना DIG के निर्देश पर

इसको लेकर देवघर SP ने संथाल परगना DIG के निर्देश पर रांची, धनबाद, जमशेदपुर के SSP और गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, रामगढ़, खुंटी, साहेबगंज, बोकारो, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला के SP सहित Police के अन्य विंग के समादेष्टा को पत्र लिखा है।

पत्र में बताया गया है कि राजकीय श्रावणी मेला (State Shravani Mela) में जिला इकाई वाहनी से पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति देवघर जिला में की गयी थी।

श्रावणी मेला समाप्ति के पश्चात संथाल परगना DIG द्वारा पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षी तक को पांच दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया गया है, जो अपने अपने जिला, इकाई वाहिनी में योगदान करने के पश्चात उपभोग करेंगे।

इसलिए श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त किये गये पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने-अपने जिला, इकाई, वाहिनी से पांच दिनों का अनुमति अवकाश प्रदान करें।

देवघर सावन मेले की सुरक्षा

उल्लेखनीय है कि देवघर सावन मेले की सुरक्षा के लिए CID, विशेष शाखा, ATS, ACB, जैप-1 से जैप-10, SIRB-1, झारखंड जगुआर, CCTS मुसाबनी, झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केद्र पदमा, झारखंड पुलिस अनुसंधान केंद्र हजारीबाग, जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, रामगढ़, खुंटी, साहेबगंज, बोकारो, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला और रेल जमशेदपुर से करीब 13717 पुलिस अधिकारी और जवान प्रतिनियुक्ति थे। मेले में 21 ओपी और 11 यातायात ओपी बनाया गया था।

Share This Article