Latest Newsझारखंडकैश कांड में बंगाल CID की राजेश कच्छप और इरफान अंसारी के...

कैश कांड में बंगाल CID की राजेश कच्छप और इरफान अंसारी के आवास पर दबिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कैश कांड में बंगाल CID की झारखंड में दबिश जारी है। इस सिलसिले में CID की टीम एक साथ रांची और जामताड़ा में छापेमारी (Raid) कर रही है।

जहां रांची में खिजरी विधायक राजेश कच्छप (Rajesh Kachhap) के आवास पर छापेमारी की गई, वहीं जामताड़ा में विधायक इरफान अंसारी के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। वहां घंटों छापेमारी की खबर है।

गौरतलब है कि बीते 30 मई को हावड़ा में बंगाल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जिस गाड़ी से लगभग 49 लाख रुपये बरामद किए थे, उस गाड़ी में खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी (Man Bixal Kongadi) एक साथ सफर कर रहे थे।

तीनों विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में बेरमो से कांग्रेस पार्टी के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने जीरो FIR भी दर्ज कराई थी।

अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि इरफान अंसारी ने उन्हें हेमंत सरकार को गिराने के एवज में 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच दिया था।

बंगाल में 49 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे कांग्रेस के तीन विधायक

बीते 30 जुलाई को हावड़ा (ग्रामीण) एसपी स्वाति मंघियाल की अगुवाई में बंगाल पुलिस की एक टीम ने झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के 3 विधायक जिनमें राजेश कच्छप, इरफान अंसारी और नमन बिक्सल कोंगाड़ी शामिल थे, उन्हें पांचला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीहाट मोड़ के पास से 49 लाख रुपये कैश के साथ हिरासत में लिया था। बाद में पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

फिलहाल, तीनों बंगाल CID की हिरासत में है। तीनों विधायकों पर झारखंड की मौजूदा हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने और इसके एवज में पैसे लेने का आरोप है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...