झारखंड

महिला दारोगा संध्या टोपनो को प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची: तुपुदाना टीओपी में पदस्थापित महिला दारोगा संध्या टोपनो (sandhya topno) की हत्या पर बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी। शोक संवेदना कार्यक्रम कांग्रेस भवन में हुआ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संध्या टोपनो की कर्मठता और बहादुरी को सलाम करते हैं। संध्या महिला होने के बावजूद रात्रि में पूरी मुस्तैदी के साथ अपराधियों के सामने भिड़ गईं।

भाजपा पुलिस का मनोबल गिराने का काम ना करे : डॉ राजेश गुप्ता

यह उनके जज्बे और संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने राज्य सरकार से यह मांग की कि टोपनो के परिवार को मुआवजा और टोपनो को मरणोपरांत उचित सम्मान से नवाजा जाये।

संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूरा राज्य संध्या की वीरता को नमन कर रहा है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा हमेशा से शहादत पर राजनीति करती रही है।

यह उसका पुराना चरित्र रहा है। डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा पुलिस का मनोबल गिराने का काम ना करे, बल्कि मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए केंद्र सरकार (Central government) से बात करे।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में…

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में रविंद्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, कुमार राजा, विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, फिरोज रिजवी मुन्ना, उमर खान, अख्तर अली, राजेश चन्द्र राजू, छोटू सिंह, आदि प्रमुख कांग्रेसजन शामिल थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker