Latest Newsझारखंडद्रौपदी मुर्मू की जीत की ख़ुशी में जनजाति समाज ने रांची में...

द्रौपदी मुर्मू की जीत की ख़ुशी में जनजाति समाज ने रांची में निकाला विजयी जुलूस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रपति चुनाव में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के चुने जाने पर शहर के जनजाति समाज ने शुक्रवार को अरगोड़ा मैदान से सहजानंद चौक तक विजयी जुलूस (Victorious Procession) निकाल जश्न मनाया गया।

जनजाति समाज के साथ भाजपा के सैकड़ों नेता एवं आदिवासी समाज के नेताओं के द्वारा मांदर, ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर विशाल जुलूस निकाला गया।

सभी कार्यकर्ता पारंपरिक परिधान में हाथों में द्रौपदी मुर्मू के कट आउट (Cut Out) लेकर झूमर नृत्य साथ जमकर ताल से ताल मिला कर नाचते गाते रहे।

इस दौरान करमा, सरहुल, होली दीपावली जैसा माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं ने खुशी में अबीर गुलाल लगाकर एवं पटाखे छोड़ रहे थे।

पहली बार आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई

द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति (President) बनने की घोषणा होते ही हजारों आदिवासी पारंपरिक परिधानों और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर निकल आये।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर हाथ में लेकर ढोल-नगाड़े की थाप पर खूब जश्न मनाया।

आदिवासी समाज (Tribal Society) ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए नेताओं को एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन करने के लिये आभार प्रकट किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह द्रौपदी मुर्मू की जीत नहीं है बल्कि देश के करोडों लोगों और आदिवासियों की जीत है। पहली बार आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई हैं।

यह खुशी का दिन है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान होता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर यह बात एक बार फिर से साबित की है।

उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग

उत्सव कार्यक्रम (Festival Program) में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, यदुनाथ पांडे, काजल प्रधान, शिवपूजन पाठक, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, केके गुप्ता, सुरेंद्र महतो, संजीव विजयवर्गीय, बिंदेश्वर उराँव, रेणुका मुर्मू, रोशनी खलखो,अनु लकड़ा,रवि मुंडा, नकुल तिर्की, प्रेम बड़ाईक, भोगेन सोरेन, शीला मुंडा, थानों मुंडा, अर्जुन मुंडा, संजय टोप्पो, जयश्री इंदवार, रामसाय मुंडा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...