Homeझारखंडझारखंड में अब Jivan Doot App से बुक कर सकेंगे 108 एंबुलेंस

झारखंड में अब Jivan Doot App से बुक कर सकेंगे 108 एंबुलेंस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के लोगों के लिए 108 Ambulance Service किसी वरदान से कम नहीं है। तत्कालीन रघुवर सरकार द्वारा इस सेवा की शुरुआत 14 नवंबर 2017 को हुई थी।

तब से लेकर आज तक राज्य के 8 लाख 40 हजार 934 लोगों ने एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया है। Toll Free Number 108 पर कॉल करते ही जरूरतमंद व्यक्ति तक Ambulance पहुंच जाती है।

अब नयी व्यवस्था के तहत राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संचालन करने वाली कंपनी Jikitza Health Care Ltd. ने जीवन दूत एप (Jivan Doot App) लॉन्च किया है।

एप के जरिये संबंधित व्यक्ति तक एंबुलेंस जल्द से जल्द पहुंचे, ऐसी व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया गया है।

सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया गया अस्पताल

108 फ्री एंबुलेंस सर्विस का संचालन करने वाली Jikitza Health Care Ltd. ने झारखंड में अपने पांच साल पूरे होने पर जनसेवा की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

स्टेट प्रोजेक्ट हेड मिल्टन सिंह ने सोमवार को Jivan Doot App को लॉन्च किया, जिससे कि अब App की मदद से एंबुलेंस की Booking कहीं से भी की जा सकेगी। इस दौरान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमित बासु भी मौजूद रहे।

प्रोजेक्ट हेड ने बताया कि 2017 के बाद से लेकर अबतक 8.40 लाख लोगों को एंबुलेंस सर्विस का लाभ मिला है। वहीं 39,463 से अधिक कोविड मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

इनके अलावा सबसे ज्यादा 3.61 लाख गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को हॉस्पिटल तक पहुंचाने में 108 एंबुलेंस सर्विस की भूमिका अहम रही है, जबकि 23,360 नवजात समय से हॉस्पिटल पहुंच गए तो उनका इलाज शुरू हो गया। 8461 बच्चों की एंबुलेंस में महिलाओं को हॉस्पिटल (Hospital) ले जाने के दौरान ही डिलीवरी हो गई।

उन्होंने बताया कि यह मोबाइल एप झारखंड सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने Health Minister बन्ना गुप्ता और NHM डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह, ACS हेल्थ एंड डेवलपमेंट कमिश्नर अरुण कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल जिकित्जा झारखंड में 337 एंबुलेंस का संचालन कर रही है, जिसमें से 287 एंबुलेंस Basic Life Support और 40 Advance Life Support से लैस हैं।

इसके अलावा 10 एंबुलेंस हाईवे पर होने वाले Accident के दौरान मदद के लिए तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर में हमारा रिस्पांस टाइम 15 मिनट 26 सेकेंड है, जबकि ग्रामीण इलाकों में 21 मिनट 30 सेंकेंड है।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...