रिम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती मरीज की दवा रिएक्शन से मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्टेट के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक मरीज की दवा रिएक्शन के बाद गुरुवार रात 9 बजे मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

बता दें कि कोडरमा के रहने वाले जितेंद्र कुमार यादव को हेड इंजूरी के बाद न्यूरो विभाग के डॉ सीबी सहाय के वार्ड में भर्ती किया गया था।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स

डॉ सीबी सहाय ने बताया कि मरीज को सिटी एंजियोग्राफी के लिए बोला गया था। शाम को छह बजे मरीज जांच करवाकर लौटा था।

डॉक्टरों के अनुसार, एंजियोग्राफी के दौरान कांट्रास्ट के तौर पर आयोडिन युक्त मेडिसिन दी जाती है।

इसका हजार में एक मरीज पर रिएक्शन होता है। रिएक्शन छह घंटे के अंतराल तक रहता है। रिएक्शन इतना ज्यादा था कि मरीज की जान चली गयी।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने एविल, डेक्सोना सहित कई जरूरी दवाइयां दी पर मरीज को बचाया नहीं जा सका।

इसके बाद परिजन लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। कहा कि हमारा मरीज ठीक हो रहा था, लापरवाही के कारण जान चली गयी।

Share This Article