एक्शन में रांची पुलिस, रातों रात ताबड़तोड़ कार्रवाई में अपराधियों के हौसले पस्त, छापेमारी में कई गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में दिनोंदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रांची पुलिस (Ranchi Police) के आलाधिकारी सख्त हो गए हैं।

अब वे अपने मातहत कर्मचारियों को तेजी और पूरी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश रहे हैं। इसी का परिणाम है कि रांची पुलिस ने अपराधियों (criminals) के खिलाफ शनिवार रात में बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुंदाग इलाके से पांच अपराधियों को तीन हथियार सहित धर दबोचा है। वहीं दूसरी ओर अरगोड़ा पुलिस (Argora Police) ने ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया है। SSP किशोर कौशल के सूचना पर शनिवार देर रात तक चली पुलिस की करवाई में ये सफलताएं हाथ लगी है।

बड़ी वारदात करने वाले थे अपराधी

जानकारी के अनुसार पुंदाग इलाके में अपराधियों की ओर से बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत एक्शन में आई जिसका फायदा भी मिला।

मौके से 5 अपराधी धरे गये जिनके पास से तीन उम्दा हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर ही पुंदाग और अरगोड़ा इलाके में रेड कर ब्राउन सुगर और गांजा भी बरामद किया है।

बता दें कि रांची में कुछ समय से अपराधियों की पौ बहार हो गई है। इसके चलते आम लोगों के साथ पुलिस बल (Police Force) भी परेशान हैं।

Share This Article