Presidential Election : मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया मतदान

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर वोटिंग जारी है। सभी विधायक विधानसभा पहुंच कर वोट डाल रहे हैं।

RJD विधायक और मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Minister Satyanand Bhokta) ने भी मतदान दिया।

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, विधायक इरफान अंसारी विधानसभा पहुंचे हैं।

आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया

CPI माले के विधायक विनोद सिंह ने भी वोट डाला और कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि BJP ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू (Tribal woman Draupadi Murmu) को प्रत्याशी बनाया है।

हमारे लिए व्यक्ति नहीं बल्कि आदिवासी, दलित, शोषित समूह के हित महत्वपूर्ण हैं। BJP ने झारखंड छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में इन समूहों के अधिकारों का हनन किया है।

Share This Article