राष्ट्रपति चुनाव : शिबू सोरेन ने विधायकों के साथ की बैठक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर सोमवार को झारखंड विधानसभा में वोट डाले जाएंगे।

झामुमो पहले से राजग के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुका है।

चुनाव के एक दिन पहले रविवार शाम झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (JMM supremo Shibu Soren) की अध्यक्षता में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक आहूत की गयी।

विधायकों के बीच बैलेट पेपर का वितरण किया गया

बैठक में झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में ही हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को बैलेट पेपर की जानकारी दी।

इसके बाद सभी विधायकों के बीच बैलेट पेपर (Ballot Paper) का वितरण किया गया। विधायकों और सांसदों को बताया गया कि बैलेट पेपर के हिसाब में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करना है।

Share This Article