रामेश्वर उरांव ने गुरु पूर्णिमा की दी बधाई

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने गुरु पूर्णिमा की समस्त राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने शनिवार को कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध ईश्वर एवं भक्त के समतुल्य रहा है। लेकिन आज के दिन शिष्य या छात्र अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अपने दिग्गजों और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। क्योंकि वो गुरु ही होते हैं जो हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। इसलिये हमेशा गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि भारत में गुरु को आदिकाल से ही ईश्वर का दर्जा प्राप्त रहा है।

गुरु हम़े ज्ञान रुपी प्रकाश से आलोकित करते हैं, अच्छे और बुरे में फर्क करना बताते हैं।

Share This Article