रांची सदर अस्पताल में नर्स ने फरहाद जबी से की अभद्रता, हंगामा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के गाइनेकोलॉजी विभाग (Department of Gynecology) में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। पिठोरिया से आयी फरहाद जबी ने हंगामा किया। कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी।

जांच के बाद नियम के तहत कार्रवाई की जायेगी

मौके पर महिला ने बताया कि वह इलाज कराने आयी था। अपनी समस्या बता रही थी। इसी दौरान ड्यूटी में तैनात Dr. नाराज हो गयी।

नर्स और Dr. ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए अभद्रता किया। महिला ने कहा कि एक विशेष समुदाय से होने के कारण हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया है।

महिला के पति तैयब आलम ने कहा कि उसकी Wife पीड़ा बता रही थी। यहां इलाज के बजाए हमलोगों के साथ अभद्रता किया गया।

घटना के बाद सदर अस्पताल (Sadar Hospital) नए भवन के मुख्य द्वार पर फरहाद जबी पति तैयब आलम और छह महीने की बच्ची के साथ धरने पर बैठ गई। हालांकि, कुछ देर के बाद वो धरने पर से उठ गयी।

इसी बीच समाज के कुछ लोग सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंच कर हंगामा करने लगे। इस संबंध में सिविल सर्जन रांची Dr. विनोद कुमार ने बताया कि आरोप लगाने वाले मरीज को लिखित में शिकायत करने के लिए कहा गया है।

जांच के बाद नियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। हंगामा की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना Police मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Share This Article