झारखंड में अच्छे मानसून की भविष्यवाणी, पवित्र सरना स्थल में हुई पूजा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में प्रकृति पर्व सरहुल पर सोमवार सुबह सभी सरना स्थलों पर विधि-विधान से पूर्जा अर्चना की गयी। सबसे पहले पाहन ने पूजा अर्चना की।

इसके बाद महिला-पुरुषों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। मौके पर हातमा के सरना स्थल में जगलाल पाहन ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा कर अच्छी बारिश, अच्छी खेती-बाड़ी और कोरोना मुक्त राज्य की कामना की।

इसके साथ ही पाहन ने मि्टटी के घड़े में रखे जल के स्तर को देखकर इस बार अच्छे मानसून की भी भविष्यवाणी की है।

पाहन ने मिट्टी के घड़े में रखें जल स्तर को देखकर बताया कि इस बार उत्तर दिशा से बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि सिंगबोंगा से राज्य में खुशहाली हो हर कोई निरोग रहे ऐसी कामना पूजा के माध्यम से की गई है।

बारिश अच्छी होगी तो फसल भी क्षेत्रों में अच्छी होगी

आज के बाद तमाम शुभ कार्य आदिवासी समाज में शुरू कर दिया जाएंगे। इस बार बारिश अच्छी होगी तो फसल भी क्षेत्रों में अच्छी होगी। इसके बाद केंद्रीय सरना स्थल से शोभायात्रा सिरम टोली के लिए निकाली गई।

वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा में शामिल ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक लाल पाड़ की सफेद साड़ी पहने हुई थी। जबकि पुरूष धोती और गंजी में थे।

शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ा मांदर के साथ शामिल होकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे। इसके बाद सभी एक साथ सिरमटोली के लिए आगे बढ़े।

जुलूस में शामिल लोगों के सहायता के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने सहायता शिविर लगाया था। शिविरो में जुलूस में शामिल लोगों को पानी और चना , बुनिया आदि दे रहे थे।

Share This Article