झारखंड में Corona के 119 एक्टिव मामले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 21 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 28 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के तीन जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रांची में सबसे अधिक दस नए केस मिले है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 119 मामलों में सबसे अधिक 57 रांची में सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दस, बोकारो से एक और जामताड़ा से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 44 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 14 लाख, 37 हजार, 891 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 119 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 610 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article