Homeझारखंडराजधानी में फर्जी या रजिस्ट्रेशन फेल होने पर चल रहे स्वास्थ्य संस्थान...

राजधानी में फर्जी या रजिस्ट्रेशन फेल होने पर चल रहे स्वास्थ्य संस्थान के खिलाफ कार्रवाई तेज

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी में गलत और रजिस्ट्रेशन फेल होने के बाद भी संचालित किए जा रहे अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है।

विभाग की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन पहले ही रांची के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर एक अस्पताल और जांच घर के संचालन पर रोक लगा दी गई थी।

इसी क्रम में शनिवार को भी दो निजी स्वास्थ्य संस्थानों शौर्य श्योर डायग्नॉस्टिक सेंट बुढ़मू चौक और साईं सेवा सदन राय में रांची के सिविल सर्जन ने छापेमारी की। जांच में दोनों संस्थानों का रजिस्ट्रेशन फेल मिलने पर उन्हें 48 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

यहां भी पड़ा छापा

इसके अलावा डॉ. पंकज कुमार व सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डीबीएन पोद्दार ने पार्क एक्स-रे रेडियम रोड, अल्ट्रासाउंड क्लिनिक रेडियम रोड, रांची नर्सिंग होम बूटीमोड़, रांची एंड एडवांस्ड डायग्नॉस्टिक सेंटर बूटी मोड़ में भी छापा मारा।

इनका भी रजिस्ट्रेशन फेल मिला। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए यहां किसी प्रकार का कार्य व मरीजों का इलाज नहीं करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा वेल व्यू रेडियम रोड, स्वास्तिक एक्स-रे रातू रोड, अल्ट्रासाउंड एक्स-रे लालपुर की भी जांच की गई। इसमें वेल व्यू, स्वास्तिक एक्स-रे में कई खामियां मिलने पर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बता दें कि रांची में कई ऐसे कई स्वास्थ्य संस्थान हैं जो या तो फर्जी तरीके से या फिर रजिस्ट्रेशन फेल होने के बाद धड़ल्ले से चल रहे हैं।

इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। वह पिछले कईदिनों से लगातार छापेमारी कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड से कांपा झारखंड, गुमला में पारा 3°C तक गिरा

Temperatures drop sharply in the state : झारखंड में ठंड लगातार बढ़ती जा रही...

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...

खबरें और भी हैं...