रांची CWC के अध्यक्ष बने अजय कुमार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित 10 जिलों में खाली पड़े बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।

अजय कुमार साह को रांची का नया सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष बनाया गया है। दुमका बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है।

इस संबंध में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया जाता है कि इससे पहले छह जनवरी की विभाग ने नौ जिलों में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष की नियुक्ति की थी।

अब रांची के अलावा दुमका, ईस्ट सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला और वेस्ट सिंहभूम जिला में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

ईस्ट सिंहभूम के लिए ममता अरोड़ा, गढ़वा के लिए प्रणव कुमार, गोड्डा के लिए विनय कुमार चौधरी, जामताड़ा के लिए रितेश चंद्रा, खूंटी के लिए तनुश्री सरकार, रामगढ़ के लिए कैलाश कुमार, सरायकेला खरसांवा के लिए रोहित कुमार महतो और वेस्ट सिंहभूम के लिए सनातन तिरिया को जिम्मेदारी दी गयी है।

13 जिलों में 25 सदस्यों की नियुक्ति

बाल कल्याण समिति के सदस्यों के लिए 13 जिलों में 25 सदस्यों का चयन किया गया है। इसमें बोकारो जिले के लिए रेणु कुमारी, धनबाद जिले के लिए कुमारी विद्दुतमा बंसल और ममता अरोड़ा, दुमका जिले के लिए नूतन बाला, गढ़वा जिले के लिए मुकेश कुमार सिंह, गिरिडीह के लिए नीतु गुप्ता, गोड्डा मो मुजफ्फर आलम, गुमला जिले के लिए जया कुमारी, नरमहंती तिग्गा और फूलमनी एक्का, जामताड़ा जिले के लिए मनोरंजन कुंअर, अरशद हुसैन, विमलेदु विश्वास और धर्मशीला कुमारी, खूंटी जिले के लिए मो शाहजहां, अशोक नाग, सतीश केरकेट्टा और मरीयम आइंद, कोडरमा जिले के लिए पंकज कुमार, अनील कुमार सिंह और डोली प्रधान, लोहरदगा जिले के लिए पूजा कुमारी, रामगढ़ जिले के लिए प्रशांत कुमार और सुनीता कुमारी और रांची जिले के लिए अंशु माला कर्ण का चयन किया गया है.।

तीन साल का होगा कार्यकाल

सभी चयनित अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। किशोर न्याय बोर्ड में 12 जिलों में 14 सदस्यों का चयन किया गया है, जिसमें रांची जिले में संजय कुमार भगत, धनबाद जिले में राकेश चौबे, दुमका में धर्मेंद्र नारायण प्रसाद, गढ़वा में विनय पाल और ज्योति तिवारी, गिरिडीह में सुलेखा कुमारी गुप्ता, गोड्डा में विजय कुमार और नाज प्रवीण, खूंटी में मीरा कुमारी, लोहरदगा में पल्लवी वर्मा, साहेबगंज में बबीता कुमारी, सरायकेला खरसांवा में महावीर महतो, सिमडेगा में डॉ अशोक कुमार मिश्र और वेस्ट सिंहभूम में संजय कुमार विरुवा के नाम शामिल हैं।

Share This Article