AJSU रांची लालपुर मंडल इकाई का हुआ गठन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का सांगठनिक विस्तारीकरण पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) रांची महानगर अंतर्गत लालपुर मंडल में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर इकाई के संयोजक अभिषेक झा ने किया।

पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा

इसमें मंडल इकाई गठित की गई। इसमें अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, महासचिव मोहित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विराज सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख सनी दास, सचिव अंकित वर्मा, अरमान मल्लिक, बजरंग वर्मा, साहिल और सदस्य दीपक कुमार, विशाल, यस सिंह, अजय वर्म, हर्ष कुमार, रोहित कुमार शामिल हैं।

मौके पर अभिषेक झा ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

Share This Article