Homeझारखंडरांची से चोरी कर खलारी में कोयला तस्करों के हाथों बेचते थे...

रांची से चोरी कर खलारी में कोयला तस्करों के हाथों बेचते थे बाइक, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में सागर कुमार, साकेत कुमार और विकास कुमार शामिल है। इनके पास से चोरी के आठ बाइक बरामद किये गये है।

बरामद बाइक में एक हिरो ग्लैमर, पांच टीवीएस अपाची, होंडा साइन और एक्टिवा स्कूटी शामिल है।

कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चोरी के बाइक को कोयला तस्करों के हाथों बेच दिया करते थे।

उन्होंने बताया कि सुखदेव नगर और पंडरा इलाके से चार से पांच अप्रैल के बीच सात बाइक चोरी हुई थी। बाइक चोरी की शिकायत थाने पहुंची।

पुलिस टीम आनन-फानन में जब गैलेक्सी मॉल पहुंची

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता की नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुंसधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

इस दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपित नजर आए, जो बाइक चुरा रहे थे। इन अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी ही थी।

इसी क्रम में यह जानकारी मिली की गैलेक्सी मॉल के पास चोरी की दो बाइक के साथ कुछ लोग खड़े हैं।

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम आनन-फानन में जब गैलेक्सी मॉल पहुंची और चोरी की बाइक के साथ सागर और साकेत को गिरफ्तार किया।

आठ चोरी की बाइक बरामद की गई

पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी चोरी की बाइक को खलारी लेकर जाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि सागर और साकेत के निशानदेही पर ही पंडरा के रहने वाले विकास कुमार को गिरफ्तार किया, जो चोरी की वारदातों में शामिल था।

कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बाइक चोरों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि चोरी की बाइक को खलारी इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों के हाथों बेच देते हैं।

पूछताछ के बाद अपराधियों के निशानदेही पर कार्रवाई की गई तो आठ चोरी की बाइक बरामद की गई।

रांची के ग्रामीण इलाकों में कोयला तस्करी के लिए सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अधिकांश दोपहिया वाहन चोरी के होते हैं।

spot_img

Latest articles

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

खबरें और भी हैं...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...