भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हुई बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रूप से राज्य स्तर पर होने वाले कई कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अमर बाउरी ने बैठक में छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस, सात से 14 अप्रैल तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती का पखवारा, 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योतिबा फूले जयंती एवं संगठन महापर्व 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक राज्य स्तर पर मनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान प्रखंड स्तर पर कई सारे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी।

बैठक में मोर्चा के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Share This Article