टाटीसिलवे के टाटी बस्ती में गांव की महिलाओं के साथ भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने मनाया जश्न

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा महिला मोर्चा, रांची ग्रामीण के Tatisilwai के टाटी बस्ती में गांव की महिलाओं के साथ रांची ग्रामीण जिला महिला मोर्चा की President Madhuri Devi की अध्यक्षता में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) का जश्न मनाया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष Aarti Kujur ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन देश के लिए बहुत ही गर्व का है।

महिलाएं नाच कर कर रही थी अपनी खुशी जाहिर

एक ऐसी Tribal woman जो हर तरह के संघर्षों से लड़ते हुए आगे बढ़ी और आज वो देश की पहली नागरिक बन गई।

सभी महिलाएं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा गीत गाकर एवं मांदर के थाप में नाच कर अपनी खुशी जाहिर कर रही थी।

समारोह में प्रदेश महिला मोर्चा (Pradesh Mahila Morcha) की महामंत्री मंजूलता दुबे, प्रवक्ता सुचिता सिंह, बबिता वर्मा, सोनी हेमरोम, रेखा देवी, तारा पाहन, आशा पाहन, अंजनी पाहन, सबिता देवी, सुनीता देवीशकंतला देवी, गुड़िया कच्छप वीना देवी, अंजली देवी और सरिता देवी आदि मौजूद थीं।

Share This Article