झारखंड

मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार नहीं, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ले जाया जाएगा हैदराबाद

उनका इलाज रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा है

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पिछले कई दिनों से बीमार चल रही है।

उनका इलाज रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है।

अब उन्हें हैदराबाद ले जाने की तैयारी है। इसके लिए उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट से सीधे हैदराबाद ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री की मां की तबीयत में रांची में कोई सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने हैदराबाद के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ नागेश्वर रेड्डी से संपर्क साधा था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे सलाह भी ली गई थी।

विमान से मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैदराबाद रवाना होंगे

उल्लेखनीय है कि उन्हें पिछले बुधवार को भर्ती कराया गया था। हिल व्यू हॉस्पिटल में सेहत में कुछ खास सुधार ना होता देख मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में इलाज कराने का फैसला किया।

बुधवार देर रात मुख्यमंत्री खुद हॉस्पिटल पहुंचे थे। उसी वक्त उन्होंने मां को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री के साथ कुल 11 लोग हैदराबाद जा सकते हैं। रूपी सोरेन पेंक्रियाज से जुड़ी समस्या से जूझ रही हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ कुल 11 लोग हैदराबाद जा रहे हैं। इसमें उनकी मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी शामिल हैं।

हैदराबाद के गैस्ट्रो और लीवर का सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोलॉजी में उन्हें दिखाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विशेष विमान से मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैदराबाद रवाना होंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker