रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन का किया घेराव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बकाया वेतनमान की मांग को लेकर मंगलवार को कई युवाओं ने रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार का घेराव किया।

घेराव का नेतृत्व कर रहे अमित जयसवाल ने बताया कि कोविड में लोगों को बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान वेरीफायर की ड्यूटी में तैनात युवाओं को पेमेंट नहीं दिया गया।

बार बार पेमेंट के लिए दौड़ाया जा रहा है

उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में सिवल सर्जन का घेराव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काम करवाने के बाद अब पेमेंट नहीं दिया जा रहा है।

यह गलत है। बार बार पेमेंट के लिए दौड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Share This Article