CM हेमंत सोरेन ने भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

इन पदाधिकारियों में अनमोलम, भावना कुमारी एवं आकाश शर्मा शामिल है। मुख्यमंत्री से इन सभी पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री झारखंड के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका निभाएंगे

भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त ये तीनों पदाधिकारी मूलतः झारखंड के ही निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड से चुने गए ये सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी देश के साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 11 मई से 13 मई तक इन सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों का झारखंड में प्रशिक्षण होना है।

Share This Article