Latest Newsझारखंडहेमंत सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस: अविनाश पांडेय

हेमंत सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस: अविनाश पांडेय

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

झारखंड में भाजपा वाले हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से हेमंत सरकार के साथ खड़ी है।

वे जल्द ही झारखंड के मसले पर पार्टी आलाकमान से मिलकर सारी बातों को रखेंगे।

पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सदस्यता अभियान काफी जोर-शोर से चल रहा है। पार्टी ने अबतक सात लाख सदस्य बना लिये हैं।

24 अप्रैल को झारखंड के 320 प्रखंडों में प्रतिनिधि सम्मेलन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीत को शानदार बनाने के लिये संघर्ष को भी कठिन बनाना पड़ेगा।

विभाग के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल होंगे

सूरज की तरह चमकने से पहले, सूरज की तरह जलना पड़ेगा। तभी पार्टी अपने सही मुकाम को हासिल कर पायेगी।

विगत 18 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। संवाद कार्यक्रम के जरिये संगठन को मजबूत करने के अभियान को तेज करने की योजना बनी।

वहीं दूसरी ओर इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा एवं सतीश पॉल मुंजनी ने शनिवार को बताया कि संगठन सशक्तिकरण अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलावार संयोजक भी मनोनीत किया गया है, जो अपने-अपने जिलों के प्रखण्डों का मॉनिटरिंग करेंगे।

अभियान के तहत संवाद के माध्यम से पार्टी संगठन के सशक्तिकरण, चुनावी घोषणा पत्र के क्रियान्वयन, जिला के जन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने, गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

उक्त सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमिटी, अग्रणी मोर्चा, संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, प्रखण्ड मोर्चा, संगठन, विभाग के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल होंगे।

spot_img

Latest articles

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

चाची ने डांटा तो बनाया लूट का प्लान, फिर किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई दंग!

Palamu Robbery News: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव के मुगलजान...

खबरें और भी हैं...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...